इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

प्रयागराज में लगी आग पर काबू, कई टेंट जलकर हुए खाक

प्रयागराज ,एजेंसी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार को महाकुंभ के टेंट सिटी के सेक्टर 19 में भड़की आग में करीब 20-25 टेंट जल चुके हैं। मौके पर कई दमकल की गाड़ि़यां पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया। । प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग खाना बनाने वाले सिलेंडर में विस्फोट के कारण लगी थी। बताया जा रहा है आग की चपेट में गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप भी आ गया। आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। आग लगने की घटना के बाद प्रशासन से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और आस पास के कई टेंट खाली कराए गए। यह आग अखाड़े से आगे वाली सड़क पर बने लोहे के ब्रिज के नीचे लगी थी। आग लगने की सूचना मिलने के बाद इलाके को सील कर दिया गया है। हवा तेज थी, ऐसे में आग के फैलने का खतरा बना हुआ था। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया। किसी जनहानि की खबर नहीं है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ही प्रयागराज पहुंचे और हेलिकॉप्टर से महाकुंभ मेला का जायजा लिया था।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ही प्रयागराज पहुंचे और हेलिकॉप्टर से महाकुंभ मेला का जायजा लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button