जबलपुरमध्य प्रदेश

जवान की शहादत में नम हुई आंखे : राजकीय सम्मान के साथ अत्येष्टि, कलेक्टर, एसपी ने दी श्रद्धांजलि

जबलपुर, यशभारत। जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फ ोर्स (जीआरईएफ) में पदस्थ जबलपुर के सपूत संगीत सूर्यवंशी का पार्थिव शरीर वीएफजे मड़ई स्थित घर सुबह पहुंचा। लेह-लद्दाख में डयूटी के दौरान जवान की मौत हो गई। प्राथमिक जानकारी में बताया गया कि 9 जुलाई को संगीत सूर्यवंशी लेह से करीब 300 किलोमीटर आगे नौयमा क्षेत्र में तैनात थे। संभवत: आक्सीजन की एकाएक कमी के कारण संगीत को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौके पर मौत हो गई।

साथी जवान संगीत के शव को लेकर निर्धारत कैंप में पहुंचे, जिसके बाद अधिकारियों ने हेलीकाप्टर द्वारा संगीत की पार्थिह देह को जबलपुर भेजा है। संगीत के शहीद होने की खबर क्षेत्र में मंगलवार शाम को आग की तरह फैली। सुबह मड़ई रांझी स्थित संगीत के निवास पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा रही। संगीत सूर्यवंशी का अंमित संस्कार ग्वारीघाट मुक्तिधाम में राजकीय सम्मान व सलामी के बाद किया। फ ोर्स के अधिकारियों सहित कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं एसपी तुषारकांत विद्यार्थी ने पुष्पचक्र-पुष्पहार चढ़ा श्रृद्धांजलि अर्पित की। संस्कार के दौरान भारत माता की जय और संगीत अमर रहे के नारे उपस्थित लोगों ने लगाए। जानकारी के छदामी लाल सूर्यवंशी का बेटा संगीत सूर्यवंशी 28 साल जीआरईएफ में पदस्थ थे। 9 जुलाई को दोपहर करीब 1:10 मिनिट में तैनाती के दौरान जवान संगीत की मौत हो गई। बताया जाता है कि हाल ही में संगीत जीआरईएफ में भर्ती हुए थे, उनकी पहली पोस्टिंग लद्दाख में हुई थी। 9 जुलाई को लेह से करीब 300 किलोमीटर आगे बॉर्डर पर संगीत सूर्यवंशी अपने साथी जवानों के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी वह अचेत होकर गिर गए। चंद पल के बाद ही संगीत की सांसे थम गईं। संगीत के मामा ने बताया कि संगीत का अभी विवाह नहीं हुआ था। हाल ही उसे देश सेवा के लिए चयनित किया गया था। संगीत घर का जिम्मेदार बेटा और बेहद मिलनसार था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button