जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

गेहूं उपार्जन की घोषित तिथि के 6 दिन बाद भी प्रारम्भ नहीं हो सके खरीद केंद्र

भारत कृषक समाज ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को किया ई मेल

गेहूं उपार्जन की घोषित तिथि के 6 दिन बाद भी प्रारम्भ नहीं हो सके खरीद केंद्र

भारत कृषक समाज ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को किया ई मेल

जबलपुर यशभारत। शासन के निर्देशानुसार 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद प्रारम्भ होना थी, लेकिन खरीदी अभी तक प्रारंभ नहीं हो सकी है, जिससे किसानों में आक्रोश है, जिला प्रशसान द्वारा जबलपुर ज़िले में अभी तक 47 खरीदी केंद्रों की सूची जारी की गई है, जहां खरीदी प्रारंभहो जाना चाहिए थी, दुखद है की 4 दिन व्यतीत हो गये, परन्तु कही भी खरीद प्रारम्भ नहीं हो सकी। यह प्रशासन की नाकामी है, खरीदी प्रारंभहोने के पूर्व समस्त तैयारियां खरीदी केंद्रों में पूर्ण करने की जिम्मेदारी खरीद प्रभारियों की है। जिन्होंने अपने दायित्वों का निर्वाहन नहीं किया। यह जानकर आश्चर्य होता है कि किस प्रकार खरीदी संस्थाये शासन के निर्देशों की अवहेलना करते हैं। किसानों के गैर राजनैतिक, वर्ग विहीन, राष्ट्रीय संगठन भारत कृषक समाज, महाकौशल प्रांत के अध्यक्ष इंजी. के के अग्रवाल ने मुख्य मंत्री एवं मुख्य सचिव को ई मेल द्वारा जबलपुर जिले में उपार्जन व पोर्टल की गड़बड़ियों की इस स्थिति से अवगत कराते हुए कलेक्टर से तुरंत खरीद व्यवस्था सूचारु कराने हेतु कड़े कदम उठाने आग्रह किया है, अनेक किसानों के पंजीयन होने व खेत में गेहूँ की फसल लगी होने के बावजूद पोर्टल पर रकवा असत्यापित दर्शाया
गेंहू खरीदी में अव्यवस्था के चलते प्रदेश भर के किसानों में भारी आक्रोश
जबलपुर यशभारत। प्रदेश भर में समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी सरकार व प्रशासन द्वारा देरी से शुरू करने के कारण किसान वैसे ही परेशान था। लेकिन अब सैटेलाईट सर्वे में खसरों के असत्यापन होने के कारण छोटे बड़े सभी किसान स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही नरवाई जलाने के प्रकरण व जुर्माना किसानों पर लादा जा रहा है। जिसके कारण प्रदेश भर में सरकार व प्रशासन के खिलाफ भारी आोश किसानों में देखने मिल रहा हैं। भारतीय किसान संघ के तीनों प्रांतों के पदाधिकारियों के नेतृत्व में उपार्जन व्यवस्था में फैली अव्यवस्था के खिलाफ किसानों ने लामबंदी शुरू कर दी है। किसान संघ ने चेतावनी देते हुये कहा कि पराली जलाने के नाम पर प्रशासन किसानों पर प्रकरण दर्ज करना व जुर्माना की कार्यवाही बंद करे।
जा रहा है, किसानों के स्लॉट बुक नहीं हो रहे, यह किसानों के साथ धोखा है, इसकी जांच कराई जाकर, दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है। जबलपुर जिले
स्लॉट बुकिंग की 10 मई व खरीदी की 20 मई करने की रखी मांग
स्लॉट बुकिंग व खरीदी की तिथि
बढ़ाये सरकार- प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने सरकार से मांग करते हुये कहा कि स्लॉट बुकिंग की त 10 मई व खरीदी की अंतिम तिथि 20 मई तक बढ़ाई जाये। साथ ही छोटे बड़े सभी पंजीकृत किसानों की तय सीमा में गेंहू खरीदी सुनिश्चित करने की व्यवस्था सरकार तत्काल करे।
सैटेलाईट सत्यापन अमान्य किया जाये- भारतीय
किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने मांग करते हुये कहा कि सैटेलाइट सत्यापन के नाम पर किसानों को परेशान करना प्रशासन बंद करे। श्री आंजना ने कड़े शब्दों में कहा कि जब सैटेलाइट का डाटा सही नहीं है तो उसके आधार पर सत्यापन क्यों किया जा रहा है। हमारी सरकार से मांग है कि तत्काल सैटेलाइट सर्वे के नाम पर किया गया सत्यापन अमान्य किया जाये।
में विगत वर्ष 100 से अधिक खरीद केंद्र स्थापित थे इस वर्ष केवल 47 केंद्र ही बनाये गये हैं, इससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button