
ऊर्जा का दुरुपयोग राष्ट्रीय क्षति
जबलपुर,यशभारत। पाटन में ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 2025 के अंतर्गत तान्या कॉन्वेंट स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, पाटन बिजली संभाग के संयोजन में ऊर्जा संरक्षण आधारित पोस्टर प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता में स्कूली छात्र छात्राएं बढ़चढ़ कर शामिल हुए, कार्यपालन अभियंता नवनीत राठौर द्वारा ऊर्जा संरक्षण अधिनियम ,ऊर्जा बचत, पर्यावरण सुरक्षा पर अपने विचार रखे एवं छात्रों को भविष्य की ऊर्जा आवश्यकता के बारे में बताया ,प्रबंधक नरेंद्र चंदेल द्वारा V mitra एप के माध्यम से बिजली चोरी रोकने के प्रयास पर जानकारी दी, सभी विजेता विद्यार्थियों को एल ई डी बल्ब पुरस्कार के रूप में दिए गए, इस अवसर पर शाला के प्राचार्य सुजीत सिंह ,कनिष्ठ अभियंता दर्शिका दाम्भारे सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे






