WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

मतदान दलों का प्रशिक्षण ले रहे कर्मचारी की पी एस एम कॉलेज में गिरकर मौत

बरगी नगर निवासी हैं मृतक कर्मचारी

अचानक चक्कर खाकर गिरने के बाद कर्मचारी को ले जाया गया विक्टोरिया अस्पताल

विधानसभा चुनाव को लेकर कर्मचारियों को पी एस एम कॉलेज में दिया जा रहा है प्रशिक्षण

 

जबलपुर यश भारत। सोमवार को पी एस एम कॉलेज परिसर में शाम करीब 5 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब मतदान दलों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बरगी नगर के एक कर्मचारी अचानक चक्कर खाकर नीचे जमीन पर गिर गया जिसे आनन फानन में तत्काल इलाज के लिए अधिकारियों द्वारा जिला अस्पताल विक्टोरिया ले जाया गया जहां कुछ देर चले इलाज के बाद कर्मचारी की मौत हो गई। विधानसभा चुनाव की ट्रेनिंग ले रहे कर्मचारी की मौत की खबर तेजी से फैल गई और फिर विक्टोरिया अस्पताल में एस डी एम कुलदीप पराशर के साथ अन्य अधिकारियों का जमावड़ा लगने लगा। इस संबंध में सहायक उप संचालक कृषि श्री रवि ने बताया कि चुनाव की ट्रेनिंग चल रही थी, शाम 5 बजे सभी कर्मचारियों ने नाश्ता किया इसी बीच बरगी नगर निवासी सालिग्राम नागवंशी नामक कर्मचारी को अचानक चचक्कर आए और वो गिर गए जिन्हें तत्काल विक्टोरिया ले जाया गया। वही साथ में ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे कर्मचारी राजकुमार झरिया ने यश भारत को बताया कि अचानक सालिग्राम को चक्कर आया सर वे गिर गए। बहरहाल इस पूरी घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। कर्मचारी की वजह जानने के लिए अब अधिकारी चिकित्सीय रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है उधर कर्मचारी के घर में मौत की खबर सुनने के बाद मातम छा गया है।

Related Articles

Back to top button