जबलपुर

ओएफके में कार्य के दौरान झुलसा कर्मचारी, प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल रवाना

जबलपुर यशभारत।आयुध निर्माणी खमरिया के एफ-9में काम के दौरान एक कर्मचारी बारूद की चिंगारी से झुलस गया।आनन फानन उसे फैक्ट्री अस्पताल पहुंचाया गया यहां मर्म पट्टी करने के बाद उसे निजी अस्पताल रवाना कर दिया गया है खमरिया के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार बिल्डिंग नंबर 129 में रवि पवार नामक कर्मचारी हैंड ग्रेनेड बनाने का काम कर रहा था ।तभी चिंगारी निकली और रवि पवार झुलस गया उन्होंने बताया कि उसकी स्थिति सामान्य है सतर्कता के लिए उसको शहर के महाकौशल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओएफके मे इस घटना को लेकर असमंजस बना रहा।शनिवार को माकड्रिल के लिए हूटर बजता है ।लेकिन आज उसे बजाया नहीं गया।जिससे भ्रम की स्थिति बन गई थी।बहरहाल विस्तृत जानकारी थोड़ी देर से देने की बात प्रबंधन ने कही।

Related Articles

Back to top button