इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शीतलहर के चलते जबलपुर में नर्सरी से आठवीं तक स्कूल बंद, आंगनवाड़ी में भी अवकाश

जबलपुर, यश भारत

शीतलहर के चलते जबलपुर में नर्सरी से आठवीं तक स्कूल बंद, आंगनवाड़ी में भी अवकाश

जबलपुर, यश भारत। शीतलहर और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जबलपुर जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदानप्राप्त, मान्यताप्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, नवोदय एवं केंद्रीय विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 5 जनवरी 2026 से 6 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को भी इस अवधि में अवकाश रहेगा।
कार्यालय मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय शीतलहर एवं तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश केवल नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए रहेगा, जबकि परीक्षाएं एवं अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होती रहेंगी।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों एवं जिले के सभी विद्यालयों के प्राचार्यों को सूचनार्थ भेज दी गई है, ताकि समय पर पालन सुनिश्चित किया जा सके। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अभिभावकों ने प्रशासन के इस निर्णय को बच्चों के हित में बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button