शराबी दोस्तों ने आपे आटो चढ़ाकर की थी हत्या, नाले में मिली थी लाश

शराबी दोस्तों ने आपे आटो चढ़ाकर की थी हत्या, नाले में मिली थी लाश
-दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, मुख्य आरोपी की तलाश
भोपाल यशभारत। अशोका गार्डन इलाके में स्थित एक नाले से पुलिस ने दो तीन दिन पहले एक युवक की लाश बरामद की थी। जिसके शरीर पर चोट के कोई गंभीर निशान नहीं थे, लेकिन पुलिस ने जब मर्ग कायम कर जांच की तो पता चला कि घटना स्थल पर उसका कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इस विवाद के दौरान दो युवकों ने उस पर आपे आटो चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे वह टक्कर लगने से नाले गिरा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किय है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी अनुराग लाल ने बताया कि जनता क्वाटर ऐशबाग निवासी अरसद उर्फ दानिश पुत्र असरफ(30) आपे आटो चलाता था। उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। रविवार को पुलिस ने 80 फिट रोड स्थित हरि मैरिज गार्डन के पास नाले से उसक शव बरामद किया था। उसके शरीर पर कान के पास और कंधे पर चोट के निशान मिले थे। शुरूआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा था। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने गल्ला मंडी जहांगीराबाद के रहने वाले आदिल उर्फ कुंती और जावेद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शराब पीलाई फिर कर दी हत्या- थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी आदिल उर्फ कुंती और जावेद घटना वाले दिन दोपहर करीब एक बजे अरसद को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। उसके मौत पर परिजनों से संदेह जाहिर किया था। आगे की पड़ताल में पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरा मिला, जिसकी फुटेज खंगाले पर पता चला कि आदिल और जावेद घटना स्थल पर अरसद से विवाद कर रहे थे और उस पर आपे चढ़ाकर टक्कर मार दी। जिससे वह नाले में गिरा और उसकी मौत हो गई। आरोपी आदिल के पकड़े जाने के बाद ही हत्या की मुख्य वजह सामने आएगी।







