भोपाल

नशे की हालत छत से गिराकर युवक की मौत 

नशे की हालत छत से गिराकर युवक की मौत 
भोपाल यशभारत। राजधानी के शाहजहानाबाद थाना  इलाका स्थित वाजपाई नगर मल्टी में बीती रात छत से नीचे गिरने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदी था। जो पहले भी दो बार छत से नीचे गिर चूका है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाजपाई नगर मल्टी के बी/4 मल्टी में रहने वाले शेरु पिता दल्लू उम्र 36 वर्ष पेंटर का काम करता था। शेरु की पत्नी की कुछ साल पहले ही मौत हो गई। जिसके बाद वह अपने बच्चों के साथ मल्टी में रहता था। बीती रात नशे की हालत में शेरु छत के उपर चड़ गया। एसा नही है कि वह पहली बार छत पर चड़ कर कूदने का प्रयास किया है। वो पहले भी दो बार छत से नीचे कूदा है। जिसमें उसे मामूली चोटे आ चूंकी है। मगर इस बार किस्मत ने उसका साथ नही दिया। और छत से गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम करा कर परिवार वालों को सौप मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button