भोपालमध्य प्रदेश

मानसून बुलाने कोलार तिराहे पर गधे को खिलाए गुलाब जामुन, देखे वीडियो

मानसून बुलाने कोलार तिराहे पर गधे को खिलाए गुलाब जामुन, देखे वीडियो

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना

भोपाल, यशभारत। राजधानी में मानसून की बेरुखी और बढ़ती गर्मी से परेशान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कोलार तिराहे पर एक अनोखा प्रदर्शन किया। शहर में बारिश न होने की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक रूप से एक गधे को गुलाब जामुन खिलाए। प्रदर्शनकारियों ने इसे इंद्रदेव को प्रसन्न करने का एक पारंपरिक टोटका बताया।

सुबह कोलार तिराहे पर आयोजित एक संक्षिप्त सभा में कांग्रेस के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता एकत्र हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता मुजाहिद उद्दीन ने कहा कि भोपाल में मानसून के आगमन में लगातार देरी हो रही है, जिससे आम जनता हलाकान है। उन्होंने बताया कि गधे को गुलाब जामुन खिलाना कई सालों से चली आ रही एक पुरानी प्रथा है, जिससे माना जाता है कि इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और अच्छी बारिश होती है।

कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि इस लोक रंजक प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य केवल ध्यान खींचना नहीं, बल्कि शहरवासियों की बढ़ती पानी-बिजली की परेशानियों और इस संकट को लेकर सरकारी उदासीनता को उजागर करना है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से स्थानीय स्तर पर उत्पन्न हो रही जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button