दमोह के चर्चित कल्लू हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने माढ़ोताल में खुद पर ही चलवा दी गोली , पुलिस ने कहा -मामला अभी संदिग्ध

जबलपुर यश भारत। माढ़ोताल थाना अंतर्गत रात को 1:00 बजे एक युवक पर गोली चलने की घटना सामने आई ,जिसके बाद पुलिस मौके पर जांच करने पहुंच गई परंतु मामले में कुछ और ही एंगल सामने आया, जिसमें की यह बात पता चली की जिस युवक पर गोली चली वह दमोह के चर्चित हत्याकांड का मुख्य आरोपी है और गोली कांड की घटना भी प्री प्लानिंग जैसी समझ में आ रही है।
दमोह के बड़े बदमाश की कर दी थी हत्या
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात शिवा रैकवार ने माढ़ोताल थाना में शिकायत दर्ज कराई कि मदन रैकवार और राजा रैकवार ने उसके बाएं हाथ पर गोली चलाई । शिकायतकर्ता शिवा दमोह में कल्लू रैकवार हत्याकांड का मुख्य आरोपी था इसके द्वारा दमोह में कल्लू की हत्या की गई थी और वर्तमान में वह जमानत पर बाहर हैं।
गवाहों पर दबाव बनाने रचा षड़यंत्र
इसके अलावा एक बड़ी जानकारी भी मामले में सामने आ रही है जिसमें की शिवा द्वारा हत्याकांड के मुख्य गवाह मदन रैकवार और राजा रैकवार पर दबाव बनाने और गवाही पलटाने के चलते काउंटर केस के लिए यह झूठी कहानी रची है। मदन और राजा दोनों ही इस मामले के मुख्य गवाह थे। इन पर झूठ केस बनाने शिवा द्वारा यह षड्यंत्र रचा।
दमोह में जुआ खेलते पकड़े गए मदन और राजा
शिवा द्वारा जब पुलिस को यह बात बताई गई की मदन और राजा रैकवार ने उन पर गोली चलाई है तो पुलिस ने मामले को जांच में लिया और दमोह पुलिस को सूचना दी जिसके बाद दमोह पुलिस इन दोनों युवक को पकड़ लिया ।पुलिस का कहना है कि मदन और राजा द्वारा जिस वक्त गोली चलाने की बात शिवा द्वारा बताई गई उस वक्त दमोह में ये दोनों जुआ खेल रहे थे जिससे यह तस्वीर साफ हो गई कि यह गोली कांड फ़र्ज़ी है
बीती रात 1:00 बजे शिवा रैकवार नामक युवक ने यह शिकायत दर्ज कराई कि उसके ऊपर मदन और राजा रैकवार द्वारा गोली चलाई गई ।इसके बाद पुलिस ने मामला जांच में लिया परंतु जांच में जो बातें सामने आ रही है उनके हिसाब से इस फायरिंग की घटना अभी संदेहास्पद है
विपिन ताम्रकार थाना प्रभारी माढ़ोताल






