जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रांझी अस्पताल में डाॅक्टर ने मरीज से की अभद्रता, वीडियो वायरल: डाॅक्टर ने कहा इस… पागल को यहां से निकलो…

WhatsApp Image 2024 09 18 at 13.39.36

जबलपुर, यशभारत। रांझी के शासकीय अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है है। इसमें डॉक्टर और मरीज के बीच इलाज लंबी बहस हो रही है इसके बाद डाॅक्टर द्वारा अभद्रता शुरू कर दी जाती है। वीडियो में नजर आ रहा है कि मरीज पैरामेडिकल स्टाफ के इलाज के बारे में डाॅक्टर से पूछताछ कर रहा था और डॉक्टर उस पर बरस रहा है। ये तो पागल है। चलो, इसे बाहर निकाल दो। फिर अस्पताल के अन्य कर्मचारी सामने आए, जिन्होंने मामला शांत करवाया।

वायरल वीडियो के अंश…
रांझी अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारियों से मरीजों के बीच बातचीत के मामले पहले भी आ चुके हैं। अस्पताल में शराबखोरी और अवैध रूप से प्रवेश, रात के समय मरीजों को नहीं मिलने वाला ट्रीटमेंट आदि कई बार सामने आ चुका है। अस्पताल में निगरानी के अभाव से हाल ही में यह सामने आया है, जहां डॉक्टर्स ड्यूटी का शेडयूल होने के बाद भी मनमानी चल रही है। जैसा कि वीडियो में चल रही झड़प में यहां आधे घंटे के अंदर तीन डॉक्टर्स बदल दिए गए।

यह था मामला
रांझी सरकारी अस्पताल में मरीज को एक डॉक्टर ने चेक किया। दूसरे ने दवाई लिखी। मरीज ने कफ जमा होने की तकलीफ बताई। डॉक्टर ने स्टीम लेने को कहा। डॉक्टर ने पर्ची में स्टीम के लिए एक इंजेक्शन डालकर स्टीम को कहा। मरीज नर्स के पास पर्ची लेकर गया। पैरामेडिकल स्टॉफ ने डिस्टिल् वॉटर डालकर स्टीम दे दी। जब बुजुर्ग महिला ने नर्स से पूछा तो वह घबरा गई और कहने लगी इंजेक्शन खत्म हो गया था। इसलिए डिस्टिल्ड वॉटर डालकर स्टीम दी है। यह शिकायत लेकर जागरूक नागरिक प्रशांत दास जब डॉक्टर के पास गया तो ड्यूटी पर डॉ. कमलेश धुर्वे ने शिकायत नहीं सुनते हुए मरीज और उसके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करने लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button