जनता से प्राप्त सुझावों पर किया विचार मंथन

जनता से प्राप्त सुझावों पर किया विचार मंथन
– जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में 2026-27 गाइडलाइन पर हुई चर्चा
भोपाल, यशभारत। जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में जनता से प्राप्त सुझावों पर मंथन किया गया। बैठक के दौरान 2026-27 गाइडलाइन पर चर्चा की गई। कुल 63 सुझाव प्राप्त हुए थे, जिनमें से 34 को आंशिक रूप से स्वीकार किया गया, 4 सुझावों को पूर्ण रूप से मान्यता दी गई, जबकि 22 सुझावों को अस्वीकार किया गया। तीन सुझाव ऐसे पाए गए जिन्हें केंद्रीय स्तर पर भेजने का निर्णय लिया गया। समिति ने विभिन्न कॉलोनियों और क्षेत्रों की दरों पर भी गहन चर्चा की। औद्योगिक क्षेत्रों, मुख्य मार्गों और आंतरिक क्षेत्रों की दरों में संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक संशोधन किए गए। साथ ही नई विकसित कॉलोनियों को भी गाइडलाइन में शामिल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि प्रस्तावित गाइडलाइन में कुल 2177 कंडिकाएं शामिल हैं। इनमें से लगभग 66 प्रतिशत कंडिकाओं में किसी प्रकार की वृद्धि प्रस्तावित नहीं है, जबकि लगभग 740 कंडिकाओं में वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया है। अंत में गाइडलाइन को अंतिम रूप देकर केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए गए।







