भोपालमध्य प्रदेश

डीजीपी एकादश ने जीता प्रथम हमीदिया कप टी-10 का खिताब

डीजीपी एकादश ने जीता प्रथम हमीदिया कप टी-10 का खिताब

फाइनल मुकाबले में गिल्ट फ्री टीम को दी पटखनी, विशाल भदौरिया बने मैन ऑफ द फाइनल

भोपाल, यश भारत। हमीदिया स्पोर्ट्स कल्चर एवं वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित प्रथम हमीदिया कप टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रोमांचक फाइनल के साथ हुआ। राजधानी के खेल प्रेमियों के बीच खेले गए इस खिताबी मुकाबले में डीजीपी एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गिल्ट फ्री टीम को हराकर चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की।

गिल्ट फ्री की सधी हुई शुरुआत, पर डीजीपी की घातक गेंदबाजी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गिल्ट फ्री टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 79 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मोहित झावा ने सर्वाधिक 21 रनों का योगदान दिया, जबकि सचिन ने 12 और लविन ने 10 रन बनाए। डीजीपी एकादश की ओर से विशाल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं राहुल, शिव और हिमांशु तिवारी ने एक-एक विकेट लेकर गिल्ट फ्री की रनों की गति पर अंकुश लगाया।

7.5 ओवरों में ही डीजीपी एकादश ने हासिल किया लक्ष्य
80 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीजीपी एकादश की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। गौरव (20 रन), दिशांत (19 रन), मनजीत (17 रन) और विजय (16 रन) की उपयोगी पारियों की बदौलत टीम ने मात्र 7.5 ओवरों में 4 विकेट खोकर 82 रन बना लिए और जीत दर्ज की। गिल्ट फ्री की ओर से आशुतोष ने 2, जबकि जामरान और विनोद पाल ने 1-1 विकेट लिया।

पुरस्कार वितरण और सम्मान
प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि अरुणेश्वर सरन सिंहदेव के द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर व्यक्तिगत श्रेणियों में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया:
मैन ऑफ द फाइनल: विशाल भदौरिया
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (सय्यद शकील मोहम्मद ट्रॉफी): हिमांशु तिवारी
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज (राजा अली ट्रॉफी): हिमांशु तिवारी
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज (समीर व्यास ट्रॉफी): विनोद पाल
सर्वश्रेष्ठ फील्डर (अनुभव उईके ट्रॉफी): अंकुश सराठे
इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के अंकित शर्मा, दीपक मालवीय, विशाल कहार, आदित्य मजूमदार और मोहित तंवर की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button