भोपालमध्य प्रदेश

मानवीयता का परिचय: धामनोद थाना प्रभारी को 5000 रुपये का नगद पुरस्कार

मानवीयता का परिचय: धामनोद थाना प्रभारी को 5000 रुपये का नगद पुरस्कार

भोपाल,यशभारत। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने धार जिले के धामनोद थाना प्रभारी निरीक्षक  प्रवीण ठाकरे को उनकी उत्कृष्ट संवेदनशीलता और मानवीय कार्य के लिए 5,000 रुपये (पांच हजार रुपये) के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है. यह सम्मान एक आदेश के माध्यम से दिया गया है, जिस पर पुलिस महानिदेशक, मध्य प्रदेश कैलाश मकवाणा के हस्ताक्षर हैं.
बता दे कि 17 सितंबर, 2025 को धार जिले के ग्राम भैंसोला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के दौरान हुई. सभा स्थल पर एक विकलांग व्यक्ति, जो अपने हाथों के सहारे जमीन पर सरकते हुए पंडाल से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, उसे निकलने में काफी कठिनाई हो रही थी.
ड्यूटी पर तैनात निरीक्षक प्रवीण ठाकरे ने इस स्थिति को देखते हुए तत्काल मानवीय आधार पर उस विकलांग व्यक्ति की सहायता की. उन्होंने उसे अपनी गोद में उठाकर वाहन तक पहुंचाया, जिससे उसे काफी राहत मिली.
पुलिस मुख्यालय ने इस कार्य को उत्कृष्ट संवेदनशीलता का परिचय मानते हुए निरीक्षक  प्रवीण ठाकरे को उत्साहवर्धन हेतु यह नगद पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button