जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

रक्षा मंत्री ने लद्दाख में सैनिकों संग मनाई होली, पुष्कर में जुटे विदेशी पर्यटक

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

नई दिल्ली। पूरा देश होली के रंग में रंगा (Festival of Colors) नजर आ रहा है। आज शाम को होलिका दहन (Holika Dahan 2024) किया जाएगा और अगले दिन धुलेंडी पर लोग एक दूसरे को रंग लगाएंगे। होलिका दहन का धार्मिक महत्व है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार 700 वर्ष बाद होलिका दहन 9 शुभ योगों के संयोग में होगा। रात 10.50 तक भद्रा नक्षत्र रहने के चलते होलिका दहन के लिए इस वर्ष महज एक घंटे 32 मिनट तक ही शुभ मुहूर्त है। लेह सैन्य स्टेशन पर सशस्त्र बलों के साथ होली मनाने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, लद्दाख की भूमि आम नहीं है। यह सियाचिन, कारगिल, भारत माता की भूमि है। लद्दाख राष्ट्रीय संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है। हम जानते हैं कि हमारी राजनीतिक राजधानी दिल्ली है, हमारी आर्थिक राजधानी मुंबई है और हमारी तकनीकी राजधानी बेंगलुरु है, वैसे ही लद्दाख शौर्य और पराक्रम की राजधानी है।

Related Articles

Back to top button
Notifications Powered By Aplu