
रेल्वे स्टेशन के बाहर मिली लाश
जबलपुर। मदनमहल रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 के बाहर एक युवक की लाश पड़ी मिली। मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि राकेश कुडाला पिता स्व. गीताराम कुडाला 37 वर्ष निवासी धनवंतरी नगर ने सूचना दी कि वे रेल्वे स्टेशन मदनमहल प्लेटफार्म नं. एक में सफाई कर्मचारी है। स्टेशन के बाहर एक शव पड़ा मिला। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास होगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक कौन है और कहा का रहने वाला है इसका पता नहीं चल सका है शिनाख्तगी के प्रयास जारी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी







