जबलपुरमध्य प्रदेश

सागर में गला काटकर पत्थर बांधा और शब तालाब में फेंक दिया…. पढ़ें पूरी खबर

सागर यश भारत I सागर में दर्दनाक हत्याकांड सामने आने के बाद हड़कंप की स्थिति है ।पुलिस ने हत्या के आरोप में एक महिला और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला ने प्रेमी को जंगल में मिलने बुलाया और पेट में चाकू घोंपकर मार डाला। कमर से पत्थरों से भरा बोरा बांधकर शव तालाब में फेंक दिया।

महिला शादीशुदा है। उसके अवैध संबंध का पता पति को लग गया था। गांव में भी बात फैल गई थी, इसलिए उसने प्रेमी को ठिकाने लगाने के लिए साजिश रची। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।

मामला जिले के पिडरुआ गांव का है। यहां  सागौरिया रोड स्थित तालाब में तुलसीराम प्रजापति (30) का शव मिला था। पुलिस के मुताबिक जब शव बरामद किया गया तो पेट से आंतें बाहर निकली हुई थीं। गले को भी बुरी तरह काटा गया था। कमर में रस्सी बंधी हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होते ही बहरोल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

Related Articles

Back to top button