जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस की सूची में अपराधीकरण, भ्रष्टाचार व्याप्त है: वीडी शर्मा

जबलपुर प्रवास के दौरान कांग्रेस पर साधा निशाना 

जबलपुर,यशभारत। कांग्रेस की जो सूची जारी की गई है उसमें परिवारवाद, अपराधीकरण, भ्रष्टाचार स्पष्ट दिख रहा है। कांग्रेस ने ऐसे लोगों को प्रत्याशी बनाया है जिन पर इनाम भी घोषित हो चुका है। इससे कांग्रेस का मूल चरित्र सामने आ गया है। ये सारी बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जबलपुर प्रवास के दौरान मीडिया से कहीं। इस दौरान वीडी शर्मा ने यह भी कहा कि जनता के आशीर्वाद से केंट विधानसभा में हर बूथ पर भाजपा ऐतिहासिक विजयी प्राप्त करेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंट विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया। इस मौके पर केंट विधायक अशोक रोहाणी ने श्री शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि 5 साल हमने पढ़ाई कर ली है और मैं उत्साह के साथ परीक्षा देने जाउंगा। सामने कौन खड़ा है इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता, हम तो सामजिक और विकास कार्येां के साथ जनता के बीच में खड़े हैं। केंट की जनता भी उत्साहित हैं कि केंट में भाजपा की जीत हो।

Rate this post

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button