जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

फ्लाइट के टायर में क्रैक इंजीनियरों की तत्परता से तुरंत बदला टायर,  शाम 5:22 बजे मुंबई के लिए उड़ी फ्लाइट

फ्लाइट के टायर में क्रैक इंजीनियरों की तत्परता से तुरंत बदला टायर,

 

शाम 5:22 बजे मुंबई के लिए उड़ी फ्लाइट

 

जबलपुर। मुंबई से यात्रियों को लेकर जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंची इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को सोमवार को तकनीकी कारणों से कुछ समय के लिए रोका गया। दरअसल, उड़ान से पहले नियमित जांच के दौरान इंजीनियरों ने फ्लाइट के एक टायर में क्रैक पाया, जिसके बाद एहतियातन विमान को उड़ान से रोक दिया गया।

 

सूत्रों के अनुसार, यह घटना यात्रियों के उतरने के बाद एप्रन क्षेत्र में पार्किंग के दौरान सामने आई। पहले यह कहा जा रहा था कि टायर पंचर हुआ है, लेकिन अब स्पष्ट हो गया है कि टायर में केवल क्रैक था, जो उड़ान से पहले की गई तकनीकी जांच के दौरान पाया गया।

 

फ्लाइट की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इंडिगो प्रबंधन ने तत्काल निर्णय लेते हुए बेंगलुरु से नया टायर मंगाया और उसे बदला गया। मरम्मत के बाद विमान पूरी तरह सुरक्षित पाया गया और सोमवार शाम 5:22 बजे फ्लाइट ने मुंबई के लिए सफलतापूर्वक उड़ान भरी।

 

इस पूरी प्रक्रिया में इंडिगो के इंजीनियरिंग स्टाफ ने मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। हालांकि, इस दौरान यात्रियों को थोड़ी असुविधा जरूर हुई, लेकिन उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया यह कदम सराहनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button