विश्रामगृह में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से मिले कांग्रेसजन, मीडिया से भी हुए रूबरू

जबलपुर यश भारत। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का मंगलवार को जबलपुर आगमन हुआ। कुछ समय यहां रुकने के बाद वे दमोह जिले के संग्रामपुर के लिए रवाना हुए जहां उन्हें रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना था। इस बीच शहर के कांग्रेसजन नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा पूर्व विधायक नन्हेलाल धुर्वे संजय यादव अभिषेक चौकसे राजेश तिवारी मनीष चांसोरिया के अलावा अन्य कांग्रेस की नेता भी उनसे मिलने के लिए विश्राम गृह पहुंचे और उनका स्वागत भी किया।सिंग्रामपुर दमोह जाने से पहले श्री सिंघार सर्किट हाउस में पत्रकारों से रुबरु हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री सिंघार ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला किया। सिंघार ने कहा भारतीय जनता पार्टी संविधान बदलना चाहती है। भाजपा मीडिया और लोकतंत्र की अभिव्यक्ति पर नियंत्रण करना चाहती है, सोशल मीडिया तक में अभिव्यक्ति पर भाजपा अपना नियंत्रण चाहती है। भाजपा के नेता देश की सेना का अपमान करने से नहीं चूक रहे।
इसलिए मैं कह रहा हूं कि भाजपा प्रत्येक क्षेत्र में अपना अधिपत्य स्थापित करना चाह रही है। ऐसे में यदि लोकतंत्र को बचाना है तो सबको साथ मिल कर इसका सामना करना होगा। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुंचे। रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्होंने कहा कि महाकौशल कांग्रेस और आदिवासियों का अभेद्य किला है, जिसे भाजपा कभी ढ़हा नहीं सकती।
उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि भाजपा को आदिवासी समाज और रानी दुर्गावती की याद सिर्फ चुनाव के समय आती है।उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी अंचलों में जल जीवन मिशन की स्थिति बेहद खराब है।
उन्होंने सवाल उठाया कि महाकौशल में उद्योग कब आएंगे? उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करें।







