भोपाल

कांग्रेस का नव संकल्प शिविरः राहुल गांधी ने दिया एकजुट होकर काम करने का संदेश

कांग्रेस का नव संकल्प शिविरः राहुल गांधी ने दिया एकजुट होकर काम करने का संदेश

भोपाल, यशभारत। मांडू में कांग्रेस विधायकों की पहले दिन प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने विधायकों का हौसला बढ़ाते हुए विभिन चीजों की जानकारी दी। तो वही नए संकल्प शिविर में राहुल गांधी ने भी वर्चुअल शिरकत कर विधायकों को पार्टी का महत्व समझते हुए एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को वोटर लिस्ट पर काम करने का भी टास्क दिया। साथ ही दलित, आदिवासी या कमजोर के साथ % यादती होने पर हमेशा उनके साथ खड़े रहने की बात कही। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने मिशन 2028 को लेकर सभी नेताओं को दिशा निर्देश जारी किये। सांसद विवेक तन्खा ने विधायकों को कानूनी मामलों और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग से बचने की रणनीति सिखाई

कांग्रेस लड़ेगी आदिवासियों की लड़ाई

नव संकल्प शिविर को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी नेताओं का हौसला बढ़ते हुए सरकार के खिलाफ प्रदेश की जनता के हित में हर संभव लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस। कांग्रेस लड़ेगी जल, जंगल, जमीन और सम्मान की लड़ाई। युवाओं को रोजगार, किसानों को साधन दिलाना है हमारी जिम्मेदारी। महिलाओं की सुरक्षा, समाज की प्रगति हमारा संकल्प है। जनहित में नव संकल्प के साथ एकजुट होकर आगे बढ़ेगे। इन चीजों की दी ट्रेनिंग इसा शिविर में रा% यसभा सांसद विवेक तन्खा विधायकों को कानूनी मामलों और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग से बचने की रणनीति सिखाई। तो वही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश की आर्थिक नीति पर वर्चुअली जुड़ें। इस शिविर में कांग्रेस के सभी विधायको ने भाग लिया और एक जुट होकर काम करने का संकल्प लिया। इस शिविर में नेतृत्व, रणनीति, मीडिया कौशल, विरोध प्रदर्शन की प्रभावशीलता और सविधान से जुड़ी ट्रेनिंग दी जा रही है।

विधायकों की हरीश चौधरी ने ली क्लास

कांग्रेस विधायकों के दो दिन के प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो चुकी है। इस परिक्षण शिवर में विधायकों को जनता और मीडिया से संवाद, सोशल मीडिया पर बयान सहित आगामी चुनाव की रणनीति पर काम करने को लेकर टिप्स दिए। इस पाठशाला में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने प्रशिक्षण शिविर में शामिल सभी विधायकों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि पार्टी से बड़ा कोई भी नेता नहीं है। पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए त्याग करना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में से नहीं हम से चलेगी। पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए त्याग करना होगा। पार्टी से बड़ा कोई भी नेता नहीं है। एक नेता से पार्टी नहीं चलती हमें सोच बदलना होगी। सबको साथ लेकर चलना होगा। जिम्मेदारी सभी नेताओं को देनी होगी। ऐसा ना हो जो नेता को नापसंद उसे जिम्मेदारी ना मिले। आने वाला चुनाव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर होगा चुनाव, इस मजबूत करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button