ग्वालियरजबलपुरदेशबिज़नेसभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषित किए मीडिया समन्वयक, चरण सिंह सापरा को दी मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी

कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है, भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा निकालने वाले हैं, वे 14 जनवरी से 20 मार्च तक 14 राज्यों में 6200 किलोमीटर का सफ़र तय करेंगे, इस बीच कांग्रेस के लोकसभा चुनावों के लिए मीडिया कॉर्डिनेटर घोषित कर दिए। ये सभी नेता जल्दी ही उन्हें मिले राज्यों में जाकर जिम्मेदारी संभालेंगे और प्रदेश कमेटियों से संपर्क कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।

AICC ने लोकसभा चुनावों के लिए नेताओं को दी जिम्मेदारी  

कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमेन पवन खेड़ा ने आज बुधवार को कॉर्डिनेटरों की सूची जारी की जिसमें 24 नेताओं ने नाम शामिल हैं। इन नेताओं को अलग अलग राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। सूची में जिन नेताओं के नाम शामिल हैं उन्हें प्रदेश कमेटियों से समन्वय स्थापित कर AICC के मीडिया विभाग को हर समय अपडेट करना होगा और पार्टी के लिउए एक मजबूत माहौल बनाना होगा।

AICC सूची में पार्टी ने मैथ्यू एंथोनी को पूर्वोत्तर के राज्य, एडवोकेट महिमा सिंह को असम, बीआर अनिल कुमार को आंध्र प्रदेश, आलोक शर्मा को बिहार, राधिका खेड़ा को छत्तीसगढ़, हर्षद शर्मा को गोवा, सचिन सावंत को गुजरात, प्रोफ़ेसर अजय उपाध्याय को हरियाणा, अमृत गिल को हिमाचल प्रदेश, ज्योति कुमार सिंह को झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी है।

इन नेताओं को भी दी बड़ी जिम्मेदारी 

इसी तरह कांग्रेस ने एडवोकेट अर्शप्रीत खादियल को जम्मू, परवेज़ आलम को कश्मीर और लद्दाख, प्रोफ़ेसर गौरव वल्लभ को कर्नाटक, लावण्या बलाल जैन को केरल, चरण सिंह सापरा को मध्य प्रदेश, सुरेंद्र सिंह राजपूत को महाराष्ट्र, बबीता शर्मा को ओडिशा,  अंशुल अविजित को पंजाब, रितु चौधरी को राजस्थान, भव्या नरसिंहमूर्ति को तमिलनाडु और पुडुचेरी, सुजाता पॉल को तेलंगाना, डॉ चयनिका उनियाल को उत्तराखंड, अभय दुबे को उत्तर प्रदेश और अंशुमन सेल को पश्चिम बंगाल का मीडिया कॉर्डिनेटर बनाया है।

AICC ने लोकसभा चुनावों के लिए घोषित किये मीडिया कॉर्डिनेटर, देखें किस नेता को मिली किस राज्य की जिम्मेदारी

AICC ने लोकसभा चुनावों के लिए घोषित किये मीडिया कॉर्डिनेटर, देखें किस नेता को मिली किस राज्य की जिम्मेदारी

 

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button