जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने घोषित किए कोऑर्डिनेटरः जबलपुर की जिम्मेदारी पूर्व पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे को

जबलपुर, यशभारत। विधानसभा में मिली हार से सबक लेते हुए कांग्रेस ने प्रदेश भर की लोकसभा सीटों के लिए कोऑर्डिनेटर नियुक्त कर दिए हैें। जबलपुर की जिम्मेदारी पूर्व पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे को दी गई है। जबलपुर कोऑर्डिनेटर सुखदेव पांस के सामने कई चुनौतियां होगी। क्योंकि जबलपुर में जिला कार्यकारिणी घोषित नहंीं हुई जिससे दिग्गज नेता सहित कार्यकर्ता संगठन से जुड़े नहीं है इस लिहाज से सबसे पहले कोऑर्डिनेटर को कार्यकारिणी को लेकर मेहनत करनी होगी। कार्यकारिणी के बाद ही पार्टी और संगठन को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों के लिए कोऑर्डिनेटर्स की नियुक्ति कर दी है। लोकसभा चुनाव के करीब चार महीने पहले विधायकए पूर्व विधायक और पूर्व मंत्रियों को एक.एक लोकसभा सीट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसे विधानसभा चुनाव में मिली हार के सबक के तौर पर भी देखा जा रहा है।
जबलपुर लोकसभा की बात करें तो यहां 8 विधानसभा है जिसमें कांग्रेस के पास पूर्व से लखन घनघोरिया एक इकलौते विधायक है। जबलपुर लोकसभा कांग्रेस 1996 से लगातार हारती आ रही है। इस स्थिति में कोऑर्डिनेटर सुखदेव पांसे को सीट जीतने के लिए अलग तरह से काम करना होगा।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App