देश

संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर हंगामा, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका

दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद

नई दिल्ली। शिक्षा व्यवस्था में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित संसद मार्च से पहले सोमवार को जंतर-मंतर और आसपास के क्षेत्रों में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर एकत्र हुए, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई।

संसद की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना क्षेत्र के पास पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ आरपीएफ के जवान भी तैनात रहे।

प्रदर्शन स्थल पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं, आप नेताओं मनीष सिसोदिया और संजय सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रदर्शन स्थल तक जाने से रोका गया और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। एहतियात के तौर पर सेंट्रल दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गईं। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button