25 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के विनियमितिकरण करने के कमिश्नर ने जारी किए आदेश

3d97a780 e566 4a27 8761 ded319f9f1a7

नगर निगम अधिकारी कर्मचारी संघ की मांग पर लगी मुहर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जबलपुर,यशभारत। नगर निगम कमिश्रर ने 25 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के विनियमितिकरण के आदेश जारी कर दिए हैं। नगर निगम अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमित मेहरा एवं संघ के पदाधिकारियों ने निगम आयुक्त माननीय स्वप्निल वानखड़े से मुलाकात कर मांग की कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का लंबे समय से विनयमितिकरण का लाभ जल्द से जल्द दिया जाए। जिसके बाद आयुक्त ने तत्काल सम्बंधित विभागों से चर्चा कर , शेष बचे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के विनियमितिकरण के हुए आदेश जारी कर दिए।
नगर निगम अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमित मेहरा ने बताया कि 38 में से 25 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के विनियमितिकरण का आदेश नगर निगम कमिश्रर स्वप्रिल वानखेड़े ने जारी कर दिए हैं। शेष बचे कुछ कर्मचारियों के आदेश इसलिए नहीं हो पाए क्योंकि कुछ के प्रकरण न्यायालय में चले रहे हैं तो कुछ कर्मचारियों के दस्तावेज पूरे नहीं थे।

Rate this post