देश

सीएम शिवराज की घोषणाओं ने जीता पुलिस का दिल, जबलपुर पुलिस कर्मियों ने फूल देकर सीएम का किया अभिनंदन ।।

IMG 20230809 WA0052 IMG 20230809 WA0049

जबलपुर यश भारत।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के डुमना विमानतल जबलपुर आगमन पर पुलिस कर्मियों की लंबे समय से चली आ रही कई मांगों को एक ही बार में बहुत ही विनम्रतापूर्वक स्वीकार करने के लिए जबलपुर पुलिस कर्मियों द्वारा मुख्यमंत्री को फूल देकर अभिनंदन किया गया।इस दौरान सीएम ने कहा कि अनुशासन के दायरे में रहने और मर्यादा में बंधे रहने के कारण पुलिसकर्मी अपनी समस्याओं से अवगत नहीं करते, न ही कोई मांग पत्र आदि देते हैं. हाल ही में प्रधानमंत्री की शहडोल यात्रा के समय उन्होंने मैदानी पुलिस बल के सदस्यों से चर्चा में उनकी समस्याएं पूछी तो वे मौन रहे, लेकिन फील्ड में पुलिसकर्मियों की समस्याएं देखने को मिलती है. ऐसे में पुलिस जवानों की सुविधाएं बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.जिसमे कि कांस्टेबलों से लेकर उप-निरीक्षकों जो पुलिस स्टेशनों में काम कर रहे हैं. प्रति माह 15 लीटर पेट्रोल भत्ता देने की बात कही है ।पौष्टिक भोजन भत्ता को बढ़ाया गया है तथा 650से 1000 रूपए प्रति माह किया गया है।कांस्टेबलों और हेड कांस्टेबलों के लिए किट पोशाक भत्ता 2500-3000 रुपये प्रति वर्ष से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रति वर्ष किया गया।एएसआई से लेकर इंस्पेक्टर तक के लिए वर्दी भत्ता हर तीन साल में 500रुपये से बढ़ाकर हर तीन साल में 2500 रुपये किया गया। एसएएफ कर्मियों के लिए 1000 रुपए प्रति माह एसएएफ भत्ता दिया जाएगा।एसपीएस अधिकारियों के लिए पांचवां वेतनमान 8900 रुपये होगा।निःशुल्क पका हुआ भोजन भत्ता 70 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 100 रुपये प्रतिदिन किया गया है। 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी पुलिस कर्मियों के लिए वार्षिक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित होगा और इसके लिए 2000 रुपये प्रतिपूर्ति दी जाएगी .सीएम आवास योजना के तहत पुलिस कर्मियों के लिए 25,000 अतिरिक्त आवासों की मंजूरी‌ भी स्वीकृत की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button