BHOPAL NEWS:- 77वें स्वतंत्रता दिवस पर CM शिवराज ने फहराया तिरंगा:भोपाल में बोले- सीने में एक कसक, आजाद तो हुए, लेकिन अखंड भारत नहीं मिल

77वें स्वतंत्रता दिवस पर CM शिवराज ने फहराया तिरंगा:भोपाल में बोले- सीने में एक कसक, आजाद तो हुए, लेकिन अखंड भारत नहीं मिल

BHOPAL NEWS:- भोपाल के लाल परेड मैदान में 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘क्रांतिकारियों की त्याग, तपस्या और बलिदान के कारण भारत आजाद हुआ। लेकिन, एक कसक हमारे सीने में आज भी है। आजादी तो मिली, अखंड भारत नहीं मिला।’

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

CM शिवराज ने मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण किया।

CM ने आगे कहा, ‘भारत के टुकड़े कर दिए गए, यह ऐतिहासिक भूल है। एक और ऐतिहासिक भूल मेरी नजर में है। उस समय कश्मीर की आजादी के लिए हमारी सेना लड़ रही थीं। अचानक युद्ध विराम हो गया। बाद में कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान में रह गया। भारत के कश्मीर में धारा 377 लगाकर इसे भारत के साथ एक नहीं होने दिया गया। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस धारा को खत्म कर ‘एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे’ के संकल्प को पूरा किया गया है।’BHOPAL NEWS:-

मुख्यमंत्री ने भोपाल के शौर्य स्मारक पहुंचकर शहीदों व क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी।

BHOPAL NEWS:- मुख्यमंत्री ने कहा, ‘दुनिया को आदर्श देने वाला हमारा देश आपसी मतभेदों के कारण बीच में गुलामी का शिकार हुआ। पहले मुगल, फिर अंग्रेजों के आक्रमण हुए। तब भी भारत ने अपनी संस्कृति, दर्शन, परंपरा को नहीं छोड़ा। भारत की आत्मा मरी नहीं। हमारे महापुरुष संघर्ष करते रहे।’

मुख्यमंत्री ने इससे पहले ध्वजारोहण कर ओपन जीप में परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में पुलिस और होमगार्ड जवानों को सम्मानित किया गया। इससे पहले CM शिवराज ने मुख्यमंत्री आवास पर ध्वजारोहण किया। भोपाल के शौर्य स्मारक पहुंचकर शहीदों व क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी।परेड के दौरान दो छात्राएं भी बेहोश हो गईं। इंदौर और खंडवा में भी समारोह के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी।BHOPAL NEWS:-

BHOPAL NEWS:- सरकारी स्कूल के शिक्षकों के 25 हजार पद भरेंगे

मुख्यमंत्री ने मंच से मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाया। उन्होंने कहा, ‘ऐसे परिवार, जो इनकम टैक्स नहीं देते और जिन्हें दूसरी किसी योजना से चिकित्सा लाभ नहीं मिल रहा, उन्हें भी आयुष्मान भारत में शामिल करेंगे। जल्द पूरे प्रदेश में 5G सेवा शुरू होगी। सरकारी स्कूल के शिक्षकों के 25 हजार पद भरे जाएंगे। हर विकास खंड मुख्यालय में 30 बिस्तरों का अस्पताल होगा। ओरछा में रामराज लोक, चित्रकूट में वनवासी रामलोक, महेश्वर में अहिल्या लोक, दतिया में पीतांबरा लोक, भोपाल में महाराणा प्रताप लोक बनेंगे।’ उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना चुनाव की वजह से नहीं, यह अंतरात्मा की आवाज है।BHOPAL NEWS:-

भोपाल के लाल परेड मैदान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परेड की सलामी ली।

हजारों साल पहले भारत ने दुनिया को एकता का संदेश दिया

BHOPAL NEWS:- भारत का इतिहास 75 साल पुराना नहीं है। जब दुनिया के विकसित देशों में सभ्यता का सूर्य उदय नहीं हुआ था, तब हमारे यहां वेद रच दिए गए थे। भारत ने दुनिया को हजारों साल पहले दुनिया को एकता का संदेश दिया। हमारे ऋषि कहते थे- एकम सत्यम विप्रा बहुधा वदंति, यानी- सत्य एक है, बुद्धिमान अलग-अलग तरीके से इसे कहते हैं। यह वो धरती है, जहां सत्य मेवजयते का उद्घोष हुआ। इस धरती ने हजारों साल पहले कहा कि सारी दुनिया ही एक परिवार है। धर्म की जय यानी अच्छाई की जय, अधर्म का नाश यानी बुराइयों का नाश हो।BHOPAL NEWS:-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का उदय हुआ
BHOPAL NEWS:- वतन की आजादी के लिए मर मिटने वालों ने जिस गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली और समृद्धशाली भारत के निर्माण का सपना देखा था, उसे प्रधानमंत्री ने पिछले 9 वर्षों में अपने संकल्‍पों से साकार किया है। PM मोदी के नेतृत्व में भारत का उदय हुआ है। मध्यप्रदेश भी कभी बीमारु राज्य माना जाता था। तब के और अब के मध्यप्रदेश में आज जमीन और आसमान का अंतर है। उत्तरी मध्यप्रदेश में डाकुओं का आतंक था। पुलिस बल को बधाई हमने चंबल के बीहड़ों से डकैत समाप्त कर दिए। हमने नक्सलवाद को भी नेस्तनाबूद किया। आतंकवाद के नेटवर्क को भी ध्वस्त किया है।

ALSO REED:- JABALPUR NEWS:-नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने किया ध्वजारोहण:झंडावंदन के बाद ली परेड की सलामी, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

Rate this post