जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

CM नीतीश और लालू प्रसाद पर अश्लील गीत गाने का आरोप, गायक सूरज सिंह गिरफ्तार

बिहार में चर्चित गायक सूरज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गायक सूरज सिंह पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को लेकर अश्लील गीत गाने का आरोप है। नवादा पुलिस ने गायक सूरज सिंह को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव पर बनए गए अश्लील गाने की जानकारी वरीय अधिकारियों को मिली थी। जिसके बाद बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई की है।

बिहार में भोजपुरी गीतों को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन कई बार इन गीतों के जरिए अश्लीलता परोसने के आरोप भी लगते रहते हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें भोजपुरी गीत के बहाने अश्लीलता परोसा गया है। इस गीत में सीएम नीतीश और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर अश्लील टिप्पणी की गई है। बताया जा रहा है कि होली पर्व को लेकर यह गीत बनाया गया है।

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर इस गीत को सुनने के बाद कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने गायक पर कार्रवाई की मांग भी की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस गाने को लेकर जदयू ने भी ऐतराज जताया है। जदयू के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह ने इस गाने पर आपत्ति जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App