चार्टर्ड अकाउंटेंसी फाइनल, फाउंडेशन व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित

चार्टर्ड अकाउंटेंसी फाइनल, फाउंडेशन व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित
भोपाल यशभारत। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) मई 2025 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) फाइनल, फाउंडेशन और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट रविवार को जारी कर दिया गया है। भोपाल को 52 सीए मिले हैं। नेही अग्रवाल ने सीए फाइनल में 410 अंक के साथ सिटी टॉप किया है।
भोपाल आईसीएआई चेयरमैन अर्पित राय ने बताया कि राजधानी से सीए फाइनल के दोनों ग्रुप एग्जाम 218 कैंडिडेट्स ने दिया था। इनमें से 37 ने इसे क्लियर किया है। यह सभी अब सीए बन गए हैं। इनके अलावा सीए फाइनल के ग्रुप 1 में 260 कैंडिडेट्स में से 53 ने और ग्रुप 2 में 100 कैंडिडेट्स में से 22 ने एग्जाम क्लियर किया है।
भोपाल में सीए फाइनल के टॉपर्स
नेही अग्रवाल 410, चेतन साहू 375, अभिषेक रघुवंशी 373, दिपांशी मित्तल 371 , प्राची जैन 364






