भोपालमध्य प्रदेश

चेन झपटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, 2 लाख के जेवरात बरामद

चेन झपटने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, 2 लाख के जेवरात बरामद

भोपाल, यशभारत। राजधानी के पॉश इलाके एमपी नगर में दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं। पकड़ा गया आरोपी रेहान खान आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से ही चोरी और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, 20 फरवरी को फरियादिया सुषमा तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जब वह एमपी नगर स्थित एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ऑफिस के नीचे अपनी कार खड़ी कर ऑफिस की ओर जा रही थीं, तभी नीली जींस और काली टी-शर्ट पहने एक युवक दौड़ता हुआ आया। युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपटी और तेजी से आरबीआई बैंक की ओर भाग निकला।
थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा ने बताया कि व फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की जिसमें सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तभी मुखबिर की सूचना के अधार पर पुलिस ने अर्जुन नगर झुग्गी निवासी रेहान खान (19 वर्ष) को हिरासत में लिया। सख्ताई से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया।

शातिर अपराधी है रेहान
जांच में सामने आया कि आरोपी रेहान खान कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में कदम रख चुका है। उस पर वर्ष 2021 से अब तक मारपीट, गाली-गलौज और अवैध वसूली (अड़ीबाजी) के करीब 5 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि उसने शहर में और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button