उतरप्रदेशदेश

हैदरगढ़ में निर्माणाधीन इमारत की सेंटरिंग गिरी, 9 मजदूर मलबे में दबे;एक की मौत

करीब दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बाराबंकी। शनिवार की शाम तहसील हैदरगढ क्षेत्र स्थित लखनऊ-बनारस हाईवे रजिस्ट्री कार्यालय के सामने में बन रही बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 9 मजदूर मलबे में दब गए। जिसमें एक की मौत हो गई है। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने देर रात बताया कि घायल मजदूर में एक मौत हो गई है बाकियों को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन चला। इसके बाद सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

पुलिस ने बताया हादसे में 4 मजदूर घायल हुए हैं, जिन्हें सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि स्लैब डालने के लिए शटरिंग तैयार की गई थी। इसी दौरान शटरिंग पर ज्यादा लोड पड़ने से एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया।

यह हादसा कल शाम करीब 7 बजे हुआ। करीब 2 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग लखनऊ निवासी एक व्यक्ति की है। मजदूर स्लैब पर निर्माण सामग्री रख रहे थे। इसी दौरान अधिक लोड पड़ने से शटरिंग ढह गई। करीब 90 फीट लंबी व 30 फीट चौड़ी स्लैब भरभराकर नीचे गिर गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायलों में तेजवापुर निवासी 55 वर्षीय मजदूर नौशाद की मौत हो गई है।

हादसे के बाद लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक संभाल लिया। पुलिस ने वाहनों को धीरे-धीरे निकालकर रास्ता साफ रखा, ताकि रेस्क्यू में कोई दिक्कत न आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button