केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा के शाहबाद में केस दर्ज, यमुना के पानी में जहर मिलाने वाले बयान पर फंस गए बुरे, लग गईं पांच धाराएं

दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में मुकदमा दर्ज हुआ है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कई संगीन धाराएं लगाईं गई है। केजरीवाल के खिलाफ यह केस यमुना के पानी में जहर मिलाने के आरोप वाले बयान से संबंधित है। जिसमें उन्होंने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे।
कोर्ट के आदेश पर केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज
केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में जो केस दर्ज हुआ है वो कोर्ट के आदेश पर हुआ है। अदालत के आदेश पर शाहबाद थाना में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। शाहाबाद के एडवोकेट जगमोहन मनचंदा की शिकायत पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत शाहाबाद थाना में मामला दर्ज किया गया है।
क्या बोले थे केजरीवाल
पिछले दिनों अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा यमुना के पानी में जहर मिलाकर दिल्ली भेजने का बयान दिया था । एडवोकेट जगमोहन मनचंदा ने इस बयान को दलगत राजनीति बताते हुए अदालत में केजरीवाल के खिलाफ शिकायत की थी, इसके बाद शाहाबाद थाना में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया







