लव जिहाद, एमडी ड्रग्स और अवैध हथियार की तस्करी का मामला, सरकारी जीमन पर बनी मछली परिवार की आलीशान कोठी पर चली जेसीबी

लव जिहाद, एमडी ड्रग्स और अवैध हथियार की तस्करी का मामला,
सरकारी जीमन पर बनी मछली की आलीशान कोठी पर चली जेसीबी
-कब्जे की सरकारी जमीन को जिला प्रशासन और पुलिस ने कराया अतिक्रमण मुक्त
भोपाल, यशभारत।
राजधानी में निजी कॉलेज की छात्रों के साथ ज्यादती, लव जिहाद, ब्लैकमेलिंग और एमडी ड्रग्स के साथ अवैध हथियारों की तस्करी के आरोपी शाहवर मछली और यासीन मछली के परिवार के अवैध निर्माण पर जिला प्रशासन ने एक बार फिर कार्रवाई की है। हथाईखेड़ा स्थित सरकारी जमीन से मछली परिवार के अवैध अतिक्रमण आलीशान कोठी को जेसीबी मशीन चलाकर धराशायी कर दिया। करीब तीन दशक पहले इस आलीशन कोठी का निर्माण सरकारी जमीन पर किया गया था। अतिक्रमण की कार्रवाई की खबर लगने के बाद हथाईखेड़ा इलाके में मछली परिवार के रिश्तेदार महिलाओं ने रूकावट डालने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने विरोध कर रहे लोगों को काबू किया। जिसके बाद दस हजार वर्गफिट जीमन को अतिक्रमण की कार्रवाई कर मुक्त कराया गया।
एसडीएम हुजूर विनोद सोनकिया ने बताया कि हथाईखेड़ा डैम के आसपास सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण किया गया था। आज जिला प्रशासन, नगर निगम ने पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। मछली परिवार ने करीब दस हजार वर्ग फिट सरकारी भूमि पर अवैध तरीके स एक चार मंजिला भवन बनाया था। जिसकी कीमत करोड़ों में है। बताया जा रहा है कि उक्त अवैध आलीशान कोठी को मछली परिवार ने 1990 में बनाया था। इसके बाद आसपास की सरकारी जमीन पर कब्जा कर कई अवैध निर्माण कर लिए थे। आज की कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण मुक्त कराई गई करीब एक एकड़ जमीन की कीमत भी करोड़ों रूपए है।
विरोध के लिए सामेन आई महिलाएं-
हथाईखेड़ा इलाके में आज सुबह जब जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए जमा हुए तो मछली परिवार के रिश्तेदार महिलाओं ने इस कार्रवाई का विरोध करने के लिए नारेबाजी की और कार्रवाई रोकरने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने सरकारी जीमन को अतिक्रमण मुक्त कराया।
भारी पुलिस बल तैनात-
आज सुबह करीब ग्यारह बजे जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और पुलिसकर्मी बायपास पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। मछली की अवैध कोठी को तोडऩे के लिए 3 जेसीबी बुलाई गई थी। इसके अलावा छह थाना प्रभारी और छह सौ पुलिसकर्मी पहुंचे। इस दौरान एसडीएम हुजूर विनोद सोनकिया, एसपी देहात प्रमोद कुमार सिन्हा, एएसपी देहात नीरज चौरसिया भी मौजूद रहे।
सौ करोड़ की जमीन हो चुकी है मुक्त-
इससे पहले जिला प्रशासन ने हथाईखेड़ा इलाके में कार्रवाई कर मछली परिवार के कब्जे से करीब 50 एकड़ सरकारी जमीन को मुक्त कराया था। इस दौरान सरकारी जमीन पर बने मछली परिवार के अवैध मकान, फार्म हाउस, वयेर हाउस, फैक्ट्री को तोड़ा गया था। इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने मछली की आलीशान कोठी को सील किया था।







