देश

राजधानी में हाई अलर्ट: लश्कर-ए-तैयबा की साजिश, लाल किला और मंदिर संभावित निशाने पर

संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी है

नई दिल्ली,एजेंसी। देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) राजधानी में बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा है। अलर्ट में ऐतिहासिक लाल किला और चांदनी चौक क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों को संभावित निशाना बताया गया है।

सूत्रों का कहना है कि लाल किले के मुख्य द्वार के पास भीड़भाड़ वाले इलाके में IED प्लांट करने की योजना हो सकती है। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब नवंबर 2025 में लाल किले के समीप हुए कार ब्लास्ट की जांच अभी जारी है, जिसमें 13 लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए थे। उस मामले में जांच एजेंसियों ने UAPA (Unlawful Activities Prevention Act) के तहत केस दर्ज किया था।

खुफिया इनपुट में यह भी दावा किया गया है कि आतंकी संगठन कश्मीर में हुई घटनाओं का हवाला देकर दिल्ली को निशाना बनाने की फिराक में है। सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी है और स्थानीय पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button