जबलपुरमध्य प्रदेश

ओएलएक्स पर सामान खरीदना पड़ा महंगा, महिला से 2.41 लाख की साइबर ठगी

शिकायत 1930 साइबर हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज कराई गई

जबलपुर, यशभारत। गौरीघाट थाना क्षेत्र की एक महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। ओएलएक्स पर सामान खरीदने के दौरान साइबर ठग ने झांसे में लेकर महिला के बैंक खाते से करीब 2.41 लाख रुपये निकाल लिए। मामले की शिकायत 1930 साइबर हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गौरीघाट थाना क्षेत्र निवासी उर्वशी वाघमारे ने शिकायत में बताया कि उन्होंने ओएलएक्स पर एक सामान देखा था। सामान खरीदने के लिए संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने विभिन्न बहानों से ओटीपी सहित अन्य बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उनके खाते से करीब 2 लाख 41 हजार रुपये निकाल लिए गए।
मामले में एक लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी होने के कारण 1930 साइबर पोर्टल पर अपराध दर्ज किया गया। शिकायत मिलने के बाद गौरीघाट पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर साइबर ठग की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के माध्यम से आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन खरीदारी के दौरान किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य गोपनीय विवरण साझा न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button