अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, गोहलपुर से रॉंझी तक 50 टपरे हटाए
बड़ी जब्ती: इस दौरान लगभग 50 टपरे हटाए गए।

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, गोहलपुर से रॉंझी तक 50 टपरे हटाए
जबलपुर। नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार, शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को राहत पहुँचाना और यातायात को सुगम बनाना है। इस कार्रवाई की नागरिकों द्वारा भी सराहना की जा रही है।
आज की मुख्य कार्रवाई:
इसी क्रम में आज एक बार फिर गोहलपुर थाने से लेकर अधारताल सुहागी, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने से रॉंझी, और झंडा चौक बड़ा पत्थर तक सघन अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई की गई।
.jpeg)
बड़ी जब्ती: इस दौरान लगभग 50 टपरे हटाए गए।
सामान ज़ब्त: फुटपाथ पर रखे गद्दे, फोम, सोफा कुर्सियां एवं अन्य सामान जब्त किए गए।
जर्जर भवन गिराया: ग्वारीघाट बिग बाजार के सामने स्थित नगर निगम के जर्जर भवन को भी पूर्णतः हटा दिया गया।
अन्य कार्रवाई: छोटी लाइन फाटक क्षेत्र में लगे ठेले और टपरों को भी प्रतिबंधित करते हुए हटाया गया।

कार्यवाही दल:
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में दल प्रभारी दुर्गा राव, अभिषेक समुद्रे, कुलदीप त्रिपाठी, अंकित पारस, वीरेन्द्र मिश्रा, जोसफ प्रवीण, लक्ष्मण कोरी, ब्रज किशोर तिवारी, नदीम अहमद खान और सहायक दल प्रभारी आरिफ अहमद खान, शुभम खरे सहित निगम का दल मौके पर मुस्तैद रहा।






