बृज गोपाल लोया बने भाजपा के नए प्रदेश मीडिया प्रभारी

बृज गोपाल लोया बने भाजपा के नए प्रदेश मीडिया प्रभारी
भोपाल, यशभारत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन ने मध्य प्रदेश में बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता बृज गोपाल लोया को प्रदेश मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है।
बृज गोपाल लोया लंबे समय से पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं देते रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और मीडिया प्रबंधन में उनके अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर यह भरोसा जताया है।
अपनी नियुक्ति पर बृज गोपाल लोया ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ निर्वहन करेंगे। उनकी प्राथमिकता सरकार और संगठन की जनहितैषी नीतियों व योजनाओं को मीडिया के माध्यम से जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना होगी।
लोया की इस नियुक्ति पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।








