भोपाल

बैरिकेडिंग तोड़कर किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के आवास का किया घेराव

बैरिकेडिंग तोड़कर किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के आवास का किया घेराव
भोपाल, यश भारत । मूंग खरीदी, ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने सहित तीन प्रमुख मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार शाम को प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए चार स्तर की बैरिकेडिंग की थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ने का प्रयास किया।
इस दौरान किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। आंदोलनकारी किसानों का कहना है कि सरकार ने उनसे किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं। उनका कहना है कि वे किसी तरह की सहायता नहीं, बल्कि अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री निवास तक पहुंचकर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन को देखते हुए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button