भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल मंडल से होकर चलेगी प्रयागराज–तिरुनेलवेली स्पेशल ट्रेन, 1 अगस्त से शुरुआत

भोपाल मंडल से होकर चलेगी प्रयागराज–तिरुनेलवेली स्पेशल ट्रेन, 1 अगस्त से शुरुआत

भोपाल, यशभारत। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे बोर्ड की मंजूरी से प्रयागराज–तिरुनेलवेली–प्रयागराज स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल अंतर्गत आने वाले इटारसी जंक्शन से होकर गुजरेगी। दोनों दिशाओं में इसके कुल 4-4 फेरे लगाए जाएंगे।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04171 प्रयागराज–तिरुनेलवेली स्पेशल 01 अगस्त से 22 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को प्रयागराज से रवाना होगी। यह ट्रेन रात 21:25 बजे इटारसी पहुंचेगी और 21:30 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04172 तिरुनेलवेली–प्रयागराज स्पेशल 03 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक हर सोमवार को चलेगी, जो दोपहर 15:05 बजे इटारसी पहुंचेगी और 15:10 बजे रवाना होगी।

प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

यह स्पेशल ट्रेन मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, चंद्रपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, रामगुंडम, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, तेनाली, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर, रेनीगुंटा, कटपडी, जोलारपेट्टई, सेलम, नमक्कल, करूर, डिंडीगुल, मदुरै, विरुधुनगर, सत्तूर और कोविलपट्टी होते हुए तिरुनेलवेली पहुंचेगी।

19 कोचों के साथ होगी संचालित

ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 2 थर्ड एसी, 9 स्लीपर, 6 जनरल और 2 एसएलआर/डी कोच शामिल हैं। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व रेलवे के अधिकृत माध्यमों से समय-सारणी की पुष्टि कर समय पर आरक्षण सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button