भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में जनजातीय विकास पर मंथन , उप योजना बजट उपयोग कार्यशाला का भव्य शुभारंभ

भोपाल में जनजातीय विकास पर मंथन , उप योजना बजट उपयोग कार्यशाला का भव्य शुभारंभ

भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय जनजातीय उप योजना बजट उपयोग कार्यशाला का भव्य शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय इस कार्यशाला का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, राज्यपाल मांगू भाई पटेल और जनजातीय मंत्री विजय शाह की उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंच पर वरिष्ठ अधिकारी, विशेषज्ञ और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यशाला में जनजातीय विकास के लक्ष्यों को लेकर व्यापक मंथन किया जा रहा है। साथ ही जनजातीय उप योजना के तहत आवंटित बजट के प्रभावी उपयोग और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों और विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न सत्रों में अपने अनुभव साझा किए जा रहे हैं और जमीनी स्तर पर योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के सुझाव दिए जा रहे हैं।
सरकार का उद्देश्य है कि जनजातीय क्षेत्रों में विकास की गति तेज हो और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इस कार्यशाला को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है जहां नीति निर्माण से लेकर क्रियान्वयन तक की रणनीति पर गहन चर्चा कर जनजातीय समुदाय के लिए हर संभव प्रयास किया जाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button