भोपालमध्य प्रदेश

बड़े तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

बड़े तालाब में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

भोपाल, यशभारत। राजधानी के तलैया थाना इलाके में स्थित बड़े तालाब में एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गोताखोरों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर लगभग 3:00 बजे बड़े तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ देखा गया था। शव की सूचना मिलते ही तलैया थाना पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाकर अस्पताल भेजा गया। मृतक पुरुष की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है, जिसकी पानी में डूबने से मौत हुई है।

तलैया थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button