जबलपुरमध्य प्रदेश

भेड़ाघाट में हुई अंधी हत्या का खुलासा,आपसी रंजिश में की गई हत्या

एक विधि विवादित बालक सहित सात गिरफ्तार

जबलपुर, यशभारत। थाना भेड़ाघाट क्षेत्र अंतर्गत सहजपुर ब्रिज की सर्विस रोड पर हुई अंधी हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने आपसी रंजिश के चलते की गई इस हत्या के मामले में एक विधि विवादित बालक सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 3 जनवरी को सहजपुर ब्रिज की सर्विस रोड पर एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक की पहचान महेन्द्र उर्फ अभिषेक साहू (27 वर्ष), निवासी ग्राम भुवारा थाना पाटन के रूप में हुई थी। उसके चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार से वार के गंभीर निशान पाए गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री संपत उपाध्याय के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक का उसी दिन सौरभ ठाकुर उर्फ कालू से विवाद हुआ था। इसके बाद सभी आरोपी दो दुपहिया वाहनों से मौके पर पहुंचे और नकुल कोल तथा नितिन उर्फ गज्जू बर्मन ने चाकू से हमला कर महेन्द्र उर्फ अभिषेक की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर व हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल, दो चाकू और वारदात के समय पहने कपड़े जब्त कर लिए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि विधि विवादित बालक को बाल न्याय अधिनियम के तहत अभिरक्षा में लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button