जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जंगल में काले हिरण का शिकार: तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और मांस बरामद

3 बजे दोनों गाड़ियां जंगल से बाहर आईं तो वनकर्मियों ने उन्हें रोककर तलाशी ली

जंगल में काले हिरण का शिकार: तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और मांस बरामद

राहतगढ़, यश भारत।  जिले के राहतगढ़ क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध शिकार का बड़ा खुलासा किया है। गुरुवार देर रात बेरखेड़ी बीट के टेहरा-टेहरी इलाके में काले हिरण का शिकार कर लौट रहे तीन आरोपियों को वन अमले ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। टीम को पहले ही सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध कारें जंगल में अवैध शिकार की नीयत से दाखिल हुई हैं, जिसके बाद रातभर प्रमुख रास्तों पर नाकेबंदी की गई।

करीब रात 3 बजे दोनों गाड़ियां जंगल से बाहर आईं तो वनकर्मियों ने उन्हें रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कारों से करीब 10 किलो काले हिरण का मांस, हिरण की खाल, सागौन की लकड़ी, 22 बोर की राइफल, 15 जिंदा कारतूस और 3 खाली खोखे बरामद किए गए।मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनकी पहचान वसीम खान (मंडी बामौरा), ओमकार आदिवासी (टेहरा-टेहरी) और राजू आदिवासी (सेमरामेढ़ा) के रूप में हुई है।

वन विभाग ने सभी सामान जब्त कर आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button