भोपाल पुलिस ने 17 लाख कीमत के 100 से ज्यादा गुम मोबाइल किए बरामद, धनतेरस से पहले फरियादियों को लौटाए

भोपाल पुलिस ने 17 लाख कीमत के 100 से ज्यादा गुम मोबाइल किए बरामद, धनतेरस से पहले फरियादियों को लौटाए
भोपाल, यशभारत। राजधानी पुलि ने एक संयुक्त विशेष अभियान चलाकर 100 से अधिक गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 17 लाख रुपये है।
CEIR पोर्टल बना मुख्य हथियार
पुलिस उपायुक्त जोन-04 मयूर खण्डेलवाल ने बताया कि थानों की टीमों ने गुम हुए मोबाइलों को खोजने के लिए CEIR पोर्टल का सहारा लिया। सघन तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल नंबरों की ट्रैकिंग और अपडेट डाटा के आधार पर कोलार, चूनाभट्टी, निशातपुरा, गांधीनगर, छोला मंदिर, बैरागढ़ और खजूरी सड़क थाना क्षेत्रों से ये फोन बरामद किए गए थे।
धनतेरस पर लौटी रौनक
गुम हुए मोबाइल फोन वापस मिलने से फरियादियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। धनतेरस जैसे शुभ अवसर पर अपने कीमती फोन वापस पाकर लोगों ने भोपाल पुलिस की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान चोरी और गुम हुए मोबाइलों की शत प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ी सफलता है।







