भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल-खुजराहो एवं रानी कमलापति-आधारताल एक्सप्रेस एलएचबी कोचों के साथ संचालन

भोपाल-खुजराहो एवं रानी कमलापति-आधारताल एक्सप्रेस एलएचबी कोचों के साथ संचालन

भोपाल, यशभारत। रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 22163/22164 भोपाल-खुजराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस एवं 22187/22188 रानी कमलापति-आधारताल-रानी कमलापति एक्सप्रेस की संरचना को पुराने आईसीएफ कोचों से परिवर्तित कर एलएचबी कोचों में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। भोपाल-खुजराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में 15 फरवरी से एवं रानी कमलापति-आधारताल-रानी कमलापति एक्सप्रेस 16 फरवरी से एलएचबी कोचों के साथ संचालित की जाएगी। एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक से युक्त, अधिक सुरक्षित, आरामदायक एवं कम रख-रखाव वाले होते हैं, जिससे यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button