भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो महिला गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1.5 लाख का गांजा जब्त

भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो महिला गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1.5 लाख का गांजा जब्त
रायसेन की रहने वाली महिलाएं भोपाल के छोला मंदिर और निशातपुरा क्षेत्र में करती थीं गांजे की सप्लाई
एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
भोपाल, यशभारत: राजधानी की क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो महिला गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 5.107 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिलाएं सीता पत्नि सच्चू (45) और सौदा बाई पत्नी धनीराम (50) हैं, जो अर्जुन नगर झुग्गी, औबेदुल्लागंज, जिला रायसेन की रहने वाली हैं। ये महिलाएं कम दामों पर गांजा खरीदकर भोपाल के छोला मंदिर और निशातपुरा थाना क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचती थीं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।







