जबलपुरमध्य प्रदेश

बरेला के रविशंकर हत्याकांड का खुलासा

चोरी की नीयत से हुई थी हत्या; 3 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, बरेला। बरेला थाना क्षेत्र के परतला गाँव में 4 सितंबर की सुबह खेत में मृत पाए गए रविशंकर पटेल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने चोरी की नीयत से वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
बरेला पुलिस के अनुसार, मृतक रविशंकर पटेल की हत्या के आरोप में प्रवींद्र उर्फ अक्कू, अमित उर्फ भूरा और शिव उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी मृतक के परिचित थे।
गौरतलब है कि 4 सितंबर को खेती-किसानी का काम करने वाले रविशंकर पटेल का शव उनके खेत में खून से लथपथ मिला था। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे साफ हो गया था कि यह हत्या का मामला है। पुलिस ने गहनता से जांच की और इन तीनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button