देश

अचेत मिले बजरिया थाने के SI राकेश मिश्रा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

अचेत मिले बजरिया थाने के SI राकेश मिश्रा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किय

भोपाल, यश भारत। राजधानी के बजरिया थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर राकेश मिश्रा उम्र 58 साल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह नहाने के बाद वे अपने कमरे में जाकर बेड पर लेट गए थे। पत्नी चाय रखकर कुछ समय के लिए बाहर गईं, और जब वापस लौटीं तो राकेश मिश्रा अचेत पड़े मिले। परिजन तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, वे पिछले करीब 10 सालों से हृदय रोग से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन बजरिया पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button