देश

फिलहाल बौछारों से राहत की उम्मीद कम बारिश के लिये अनुकूल वातावरण

दुर्गा समितियां परेशानी में

जबलपुर यश भारत। रुक रुक कर हो रही बारिश से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम है क्योंकि वर्तमान में जो सिस्टम एक्टिव हुआ है वह आने वाले दो-तीन दिनों तक जारी रह सकता है। इस बीच जिले में कहीं-कहीं तेज वर्षा की संभावना भी स्थानीय मौसम कार्यालय प्रभारी डीके तिवारी के द्वारा दी गई है। प्रभारी के अनुसार वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र छत्तीसगढ़ के आसपास बना हुआ है जो धीरे-धीरे पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहा है जिसके कारण आने वाले दो-तीन दिनों में बारिश की संभावना है। और इसी सिस्टम के प्रभाव के कारण फिलहाल रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

कभी धूप कभी छांव तो कभी उमस और बारिश के कारण सबसे ज्यादा चिंतित वर्तमान में दुर्गा समितियां नजर आ रही है। उन्हें यह चिंता खाए जा रही है कि कहीं ऐसा ना हो कि महिनों से की गई मेहनत पर बारिश पानी ना फेर दे। आज पंचमी से दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं के निकलने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा क्योंकि जिन पंडालो में अभी तक स्थापना नहीं हुई वहां भी आज प्रतिमा स्थापित कर पंडालों को दर्शनों के लिए खोल दिया जाएगा। ऐसे में समितियों का चिंतित होना स्वाभाविक भी है। बारिश के कारण जहां पंडाल में अवस्थाएं फेल रहीं है वहीं विद्युत साज सज्जा भी प्रभावित हो रही है। कई दुर्गा पंडालो के आसपास तो पानी का जमाव भी परेशानी का सबब बन रहा है समितियां के कार्यकर्ता अपने स्तर पर इसे दुरुस्त करने के प्रयास भी कर रहे हैं।

यदि अभी तक कोई बारिश के आंकड़े पर नजर डाली जाए तो आज सुबह 8:30 तक 40.02 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है और आने वाले 24 घंटे में भी हल्की और मध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग द्वारा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button